फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूरदर्शन पर आवाज का जादू बिखेरेगी साक्षी

विज्ञापन
नगीना की साक्षी सैनी। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
दूरदर्शन पर आवाज का जादू बिखेरेगी साक्षी
विज्ञापन

नगीना। नगीना की बिटिया का दूरदर्शन टीवी चैनल पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो ‘किसमें कितना है दम’ में गायन के लिए चयन हुआ है।
मोहल्ला लाल सराय निवासी जितेंद्र सैनी की पुत्री साक्षी सैनी ने बताया कि उसे गायन का बहुत शौक है। उसने पिछले महीने दूरदर्शन के पंजाबी टीवी चैनल पर प्रत्येक सप्ताह रविवार को अपराह्न तीन से चार बजे तक प्रसारित होने वाले रियलिटी शो ‘किसमें कितना है दम’ में गायन के लिए ऑनलाइन हिस्सा लिया था। इसमें दो राउंड में सफल होने के बाद उसका चयन हो गया। वह किस दिन प्रोग्राम में हिस्सा लेगी, इसकी तिथि अभी नहीं आई है, लेकिन प्रोग्राम आयोजकों की तरफ से उसके चयनित होने का प्रमाण पत्र उसे प्राप्त हो चुका है।
विज्ञापन

गायन में विशेष रुचि रखने वाली साक्षी संगीत में प्रभाकर का कोर्स भी कर रही है। साक्षी की सफलता पर उसके परिवार को गर्व है। उनका कहना है कि बिटिया ने परिवार व नगीना का नाम रोशन किया है। साक्षी के पिता जितेंद्र सैनी ने बताया कि दूरदर्शन की एक टीम अगले माह नगीना आकर उसकी बायोग्राफी तैयार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें