धामपुर के गांव चकशहजानी के प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण करते एसडीएम धीरेंद्र सिंह।
- फोटो : DHAMPUR
बोले एसडीएम, पात्रों को योजनाओं का लाभ दिलाएं
धामपुर। एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र के कई गांवों का भ्रमण किया। इस मौके पर एसडीएम ने ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना। विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे गांवों में शिविरों का आयोजन कर पात्रोंको सरकारी की योजनाओं का लाभ दिलाएं। इस मौके पर गांव चकशहजानी में दो शिक्षक गैर हाजिर मिले। एसडीएम के निरीक्षण से हड़कंप रहा।
एसडीएम विकास विभाग के अधिकारियों की टीम के साथ चकशहजानी गांव में पहुंचे। यहां पर सरकार की ओर से संचालित बेसिक स्कूलों का भी निरीक्षण किया। बताया गया कि इस स्कूल में कुल सात शिक्षक कार्यरत है। पर दो गैर हाजिर मिले। एसडीएम ने इस बाबत बीईओ से जानकारी दी। तो पता लगा कि वह दोनों अवकाश पर हैं। स्कूल परिसर में निष्प्रयोज्य स्कूल भवन मिलने पर एसडीएम ने असंतोष जताया। स्कूल की प्रधानाध्यापिका से अधिकारियों को रिपोर्ट कर इसे गिराने के निर्देश दिए।
इसके बाद एसडीएम गांव सुहागपुर पहुंचे। यहां पर स्कूलों में कायाकल्प के तहत निर्माण कार्य चल रहा है। एसडीएम ने निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। गांव हसनपुर पालकी में निरीक्षण भी एसडीएम ने निरीक्षण किया। विकास विभाग के अधिकारियों से गांवों में कैंप लगाकर मानक अनुरूप सफाई व्यवस्था बनाने, पात्रों को सरकार की सभी योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। कहा कि यह विकास विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी है कि यदि कोई विधवा, वृद्धा है तो उसकी पेंशन बनवाएं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।