फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोला साहिल, पिता की हत्या का ले लिया बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
बोला साहिल, पिता की हत्या का ले लिया बदला
विज्ञापन

बिजनौर। कोर्ट परिसर में शाहनवाज की हत्या के बाद दबोचे गए साहिल ने पुलिस को बताया कि अपने पिता हाजी अहसान की हत्या का बदला लेने के लिए उसने साथियों के साथ इस वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

साहिल ने पुलिस को बताया कि उसके पिता हाजी अहसान की हत्या के बाद से ही वह बदले की आग में सुलग रहा था। उसने तभी से ठान लिया था कि पिता की हत्या का बदला जरूर लेना है। इसके लिए मौके का इंतजार कर रहा था। साहिल ने पुलिस को यह भी बताया कि उसके साथ पकड़ा गया सुमित व अफराज उसके दोस्त हैं। उन दोस्तों के साथ ही उन्होंने शाहनवाज की हत्या की है। वारदात को अंजाम देने में किन लोगों ने मदद की, इस बारे में साहिल ने कुछ नहीं बताया। साहिल के अलावा पुलिस ने सुमित व अफराज से भी अलग से पूछताछ की। तीनों एक दूसरे को अपना दोस्त बता रहे हैं। पुलिस तीनों से गहराई से पूछताछ करने में जुटी है। पुलिस तीनों से यह भी पता लगाने में जुटी है कि कोर्ट परिसर में उनके पास पिस्टल कहां से आए और कौन लोग उनके साथ थे। कब से वे हत्या की योजना बना रहे थे। सूत्रों के मुताबिक तीनों अभी हत्याकांड के बारे में खुलकर कुछ नहीं बता रहे हैं। तीनों को हत्या के बारे में पहले से ही पक्का कर दिया गया है कि उन्हें मुंह नहीं खोलना है। तीनों एक ही सुर में बात कर रहे हैं। अलग से कुछ नहीं बता रहे हैं। साहिल बस इतना ही कहता है कि उसने अपने पिता की हत्या का बदला ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें