फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मियों के संघर्ष में सफाई नायक निलंबित

विज्ञापन
धामपुर में पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता को ज्ञापन सौंपतें सफाई कर्मी। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
सफाई कर्मियों के संघर्ष में सफाई नायक निलंबित
विज्ञापन

धामपुर (बिजनौर)। रुपयों के लेनदेन को लेकर सफाई कर्मियों के दो गुटों में हुए संघर्ष का मामला शांत नहीं हुआ। शुक्रवार सुबह एक गुट के सफाई कर्मियों ने पालिका में पहुंच कार्य बहिष्कार कर करीब दो घंटे तक प्रदर्शन किया। सफाईकर्मी मारपीट में शामिल लोगों पर कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता के आदेश पर अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार रस्तोगी ने सफाई नायक राजेश पंवार को निलंबित कर दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए। ईओ ने सफाई नायक के खिलाफ जांच बैठा दी गई है। जांच अधिकारी पालिका के जेई सिविल नेपाल सिंह को बनाया गया है।
गौरतलब है कि रुपयों के लेनदेन को लेकर बृहस्पतिवार को पालिका के सफाई विभाग में अधिकारियों के सामने ही सफाई कर्मियों के दो गुटों में जमकर लाठी डंडे चले थे। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग चोटिल हो गए। वाल्मीकि सभा धामपुर के प्रधान नीरज भी बचाव का प्रयास करते वक्त सिर में लोहे की रॉड लगने से घायल हो गए थे। दोनों पक्षों की ओर से बृहस्पतिवार को ही कोतवाली में तहरीर दे दी गई थी। हालांकि अभी तक पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। वहीं, शुक्रवार सुबह इस मामले को लेकर एक गुट के सफाई कर्मी सात बजे पालिका परिसर में पहुंचे और गांव जैतरा निवासी सफाई नायक राजेश पंवार को निलंबित करने और मारपीट में शामिल लोगों पर रिपोर्ट कायम कराने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। सफाई नायक राजेश पंवार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने हड़ताल के चलते नगर की सफाई व्यवस्था को ठप रखा। सफाई कर्मियों की हड़ताल के चलते नगर में गंदगी के ढेर लगे रहे। सूचना पर पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता और पालिका के ईओ मनोज कुमार रस्तोगी उनके बीच में पहुंचे और उन्हें शांत करने का प्रयास किया। लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांग पर अडे़ रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। दो घंटे तक हुए प्रदर्शन के बाद सफाई कर्मी संदीप कुमार, जितेंद्र , महेश, अनिल, रामपाल, ओमवती, आशीष, शोभादेवी, प्रीतम, हरिओम, शिवकुमार आदि ने पालिकाध्यक्ष व ईओ को ज्ञापन सौंपा।
सफाई कर्मचारियाें की मांगों को गंभीरता से लेते हुए पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता के आदेश पर पालिका के ईओ ने सफाई नायक राजेश पंवार को निलंबित कर दिया। मामले की जांच कराने को जेई सिविल नेपाल सिंह के निर्देशन में कमेटी का गठन कर दिया। जो एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट ईओ को सौंपेेगी। वहीं, सफाई नायक राजेश पंवार ने लगे आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि पालिका के अधिकारियों को मामले की सही प्रकार से जांच कर कार्रवाई की जानी चाहिए थी। उन्होंने कार्रवाई को भेदभाव पूर्ण करार दिया है। पालिकाध्यक्ष का कहना है कि अधिकांश सफाई कमियों के सफाई नायक राजेश पंवार के खिलाफ आंदोलित होने के कारण उन्हें निलंबित किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस पर पक्षपात का आरोप
धामपुर। शुक्रवार शाम वाल्मीकि बस्ती में समाज के लोगों की संदीप चैनवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें पुलिस पर आरोपी पक्ष पर मामूली धाराओं में रिपोर्ट कायम करने और घटना के मुख्य आरोपी राजेश पंवार के नाम को रिपोर्ट से बाहर करने के आरोप लगाए गए। गुस्साए सफाई कर्मियों ने चेतावनी दी है कि यदि राजेश पंवार को गिरफ्तार नहीं किया गया तो शनिवार को नगर की सफाई व्यवस्था ठप रखी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें