मंत्रालय ने एनएच-74 के परियोजना निदेशक से मांगा जवाब
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। हरिद्वार-रूड़की राष्ट्रीय राजमार्ग को लक्सर, नांगल, मंडावली होते बिजनौर के एनएच-74 से जोड़ने की मांग की गई। आरटीआई कार्यकर्ताओं मनोज शर्मा ने उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के बाद अब राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय को इस संबंध में पत्र भेजा है। उधर, मामले में मंत्रालय की ओर से एनएच-74 के परियोजना निदेशक से स्पष्टीकरण मांगा हैं।
पत्र में कहा गया कि यूपी के बिजनौर सहित उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के लोगों को पंजाब, सहारनपुर, रूड़की आने जाने के लिए परेशानी झेलनी पड़ती है। इसके अलावा उत्तराखंड की बसों को भी हरिद्वार होकर रूड़की व पंजाब के लिए जाना पड़ता है।
कोटद्वार और लैंसडाउन से सेना के जवान रुड़की छावनी जाते हैं। कई बार सेना के वाहन जाम में फंस जाते हैं। साथ ही अन्य लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। यदि हरिद्वार-रूड़की एनएच को नांगल क्षेत्र से होते हुए एनएच-74 से जोड़ दिया जाए तो बिजनौर सहित पौड़ी गढ़वाल के लोगों को पंजाब, रूड़की, सहारनपुर आने जाने में राहत मिलेगी।