फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: परिजन कर रहे कानूनी कार्रवाई की तैयारी, पीएम रिपोर्ट का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धामपुर (बिजनौर)। गांव मोहड़ा निवासी 24 वर्षीय इंजीनियर हर्षिल की शाहजहांपुर की श्रीराम शुगर मिल में हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में परिजनों ने कानूनी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार किया जा रहा है।
हर्षिल के दादा ऋषिपाल सिंह ने बताया कि बुधवार को उनकी शाहजहांपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी से वार्ता हुई। सीओ ने बताया कि अभी मृतक हर्षिल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने में करीब पांच दिन का वक्त लगता है।
विज्ञापन

दादा ने बताया कि वे भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रहे हैं। उधर, मृतक हर्षिल की मां ममता और अन्य परिजनों का रोते हुए बुरा हाल है। हर्षिल उनका लाडला बेटा था। कभी पढ़ाई में हर्षिल ने परेशान नहीं किया। क्लास का मेधावी रहा।
विज्ञापन

चीनी मिल प्रशासन नहीं कर रहा सहयोग: दादा ऋषिपाल सिंह ने हर्षिल शाहजहांपुर के श्रीराम शुगर मिल के गेस्ट हाउस की दूसरी मंजिल में एक अन्य साथी के साथ रहता था। अब वह साथी भी घटना के बाद से फरार है। प्रयास करने के बाद भी बात नहीं हो रही है। आरोप है कि चीनी मिल प्रशासन भी सहयोग नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें