फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में रोडवेज की चांदी, खूब हुई कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारी सीजन में रोडवेज की रही चांदी
विज्ञापन

बिजनौर। डीजल के बढ़े हुए दाम और यात्रियों की कमी से जूझ रहे रोडवेज निगम के लिए त्योहारी सीजन फायदेमंद साबित हुआ। बसों में यात्रियों की भीड़ से रोडवेज की चांदी रही। अभी आने वाले चार-पांच दिनों तक आमदनी बनी रहने की उम्मीद है।
दीपावली के चलते पिछले चार दिनों से बिजनौर रोडवेज डिपो को रोजाना 18 से 20 लाख रुपये की आमदनी हो रही है, जबकि सामान्य दिनों में यह आंकड़ा 9 से 10 लाख तक ही सिमट कर रह जाता था। दीपावली मानने के लिए दूसरे जिलो या राज्यों में कामकाज करने वाले लोग अपने घर लौटे। वहीं भाईदूज पर भी यात्रियों की भीड़ के रिकार्ड टूट गए। भाईदूज पर अकेले बिजनौर डिपो की बसों ने 45 हजार यात्री ढोए। सभी बसों को चार से पांच फेरे लगाने पड़े। यात्री ढूंढने और आवाज लगाने की परिचालकों को जरुरत ही नहीं पड़ी। उधर, रोडवेज के अफसरों ने त्योहारों को लेकर 12 लाख रुपये की आमदनी रोजाना करने का लक्ष्य रखा था, जिसे ज्यादा आमदनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी बनी रहेगी बसों में भीड़
त्योहार मनाने के लिए लोग घर आए थे। दूसरे शहरों में नौकरी करने वाले और पढ़ाई करने वाले युवा अब घर से लौटेंगे, जिसे लेकर अभी बसों में भीड़ बनी रहेगी। उधर, रोडवेज ने भी 11 नवंबर तक भीड़ रहने का अनुमान लगाते हुए अपने कर्मचारियों को अवकाश पर पाबंदी लगा रखी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें