फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: खड़ी बस में रोडवेज ने मारी टक्कर, हेल्पर की मौत

विज्ञापन
अफजलगढ़ में सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बस। संवाद
विज्ञापन
अफजलगढ़ । बुधवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग 734 स्थित गांव भूतपुरी रामगंगा पुल के नजदीक खड़ी निजी बस में पीछे से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में निजी बस के हेल्पर गोपी उर्फ पप्पू (48) निवासी गिरीताल काशीपुर की मौत हो गई जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए। बस में करीब 65 यात्री सवार थे।
विज्ञापन


काशीपुर से एक निजी बस कलियर शरीफ जा रही थी। बस को अफजलगढ़ थाने के गांव रसूलाबाद निवासी चालक संतोष सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह चला रहा था। बस पर उत्तराखंड काशीपुर गिरीताल निवासी गोपी हेल्पर था। गांव भूतपुरी रामगंगा नदी पुल के पास किसी यात्री को लघुशंका के चलते बस को सड़क किनारे रोक दिया गया। इसी बीच काशीपुर की ओर से हरिद्वार दिशा में जा कौशांबी डिपो की रोडवेज बस ने निजी बस में पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में निजी बस में सवार रेहाना पत्नी नसीम, अमन पुत्र इंतजार, नसीम पुत्र भोजपुर, कादिर पुत्र शाकिर, इकबाल पुत्र कादिर, टिल्लू पुत्र मोहम्मद फैज निवासी भोजपुर तथा बस का हेल्पर गोपी उर्फ पप्पू घायल हो गए।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों की सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने बस के हेल्पर गोपी उर्फ पप्पू को मृत घोषित कर दिया। घायल इकबाल, अमन, कादिर व टिल्लू को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। दुर्घटना में दोनों बसें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं हैं। इस संबंध में सीओ आलोक सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत

मंडावर। बृहस्पतिवार की सुबह मंडावर– बालावाली मार्ग पर कार की टक्कर से बाइक सवार क्षेत्र के ग्राम खिरनी निवासी अजमल (70 ) पुत्र शराफत की मौत हो गई। अजमल अपनी बाइक से नारायणपुर की ओर जा रहे थे। रास्ते में सामने से आ रही कार की उसकी बाइक से टक्कर हो गई। दुर्घटना में अजमल की मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच ग्रामीण वहां एकत्र हो गए और उन्होंने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची मंडावर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें