सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिता आयोजित
बिजनौर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षण संस्थानों में चित्रकला, लेखन एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में 53 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज बिजनौर में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षण संस्थानों में चित्रकला (पोस्टर, पेंटिंग, रंगोली), लेखन (कविता, स्लोगन, चौपाई, दोहा, लघु कहानी) एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में 53 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इसके बाद एआरटीओ प्रशासन शिव शंकर सिंह और एआरटीओ प्रवर्तन मनोज सिंह ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार, उप जिला विद्यालय निरीक्षक निशांत कुमार यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महेश चंद, एआरटीओ प्रशासन शिव शंकर सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन मनोज सिंह, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्राचार्या आदि मौजूद रहे।