फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिलापट लगने के बाद भी नहीं बनी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
शिलापट लगने के बाद भी नहीं बनी सड़क
विज्ञापन

अफजलगढ़। कालागढ़ रोड पर गुरुद्वारा से हरेवली जाने वाले मार्ग की हालत खस्ता है। मार्ग में गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिससे आवागमन बाधित हो गया है। किसानों के सामने गन्ने की आपूर्ति करने में भारी दिक्कत आ रही है। लोगों ने डीएम से शीघ्र मार्ग निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासी कुलविंदर सिंह, सुखवंत सिंह, हरजिंदर सिंह, अजमेर सिंह, चरनजीत सिंह, अजबिंदर सिंह, अमरजीत सिंह, संदीप कुमार का कहना है कि करीब एक दशक से मार्ग की हालत खस्ता व बदहाल है मार्ग में गहरे गड्ढे हो गए हैं। मार्ग के गड्ढों में पानी भर गया है। कई दुपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो चुके हैं। वहीं इस मार्ग से होकर आधा दर्जन से अधिक गांव खैरीखता, बैरीखत्ता जमनपुर, रसूलपुर, प्रेमपूरी व रसूलाबाद आदि के लोगों को आवागमन होता है। पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश कुमार ने करीब सात माह पहले 42 किमी मार्ग निर्माण के लिए शिलान्यास कर शिलापट भी लगवा गया था, लेकिन अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। लोनिवि के जेई ज्ञानचंद्र का कहना है कि मार्ग का स्टीमेट बनाकर भेज दिया गया है। अभी स्वीकृत नहीं हुआ है। स्वीकृत होने पर शीघ्र मार्ग निर्माण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें