बिजनौर। सिकरौड़ा-मौअज्जमपुर संपर्क मार्ग खस्ताहाल होने से लोगों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। संपर्क मार्ग के गड्ढों पर फंसकर स्कूली बच्चे भी घायल हो रहे हैं। लोगों ने खस्ताहाल मार्ग का निर्माण कराने की प्रशासन से मांग की है।
मंडावली क्षेत्र में सिकरौडा-मौअज्ज्मपुर संपर्क मार्ग कई गांवों को जोड़ता है। ओवरलोड वाहनों के गुजरने से संपर्क मार्ग बेहद खस्ताहाल हो गया है। संपर्क मार्ग की बजरी उखड़ने और गड्ढे होने से लोगों और स्कूली बच्चों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। राजपुर नवादा, कल्लरवाली, जसपुर, कल्याणपुर, रघुनाथपुर, लालपुर, रामनगर, हकीमपुर, बाकरपुर, हरेवली आदि गांव के ग्रामीण मार्ग से आवागमन करते हैं। क्षेत्रीय नागरिकों सुलेमान, इजहार, टिंकू, शफीक, रोहन, यासीन, देव, अर्जुन, सुनील, शहजाद, नवनीत, अनिल आदि ने प्रशासन से खस्ताहाल संपर्क मार्ग का निर्माण करवाने की मांग की है।