फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी सीटों पर जिला पंचायत चुनाव लड़ेगी रालोद: मनवीर चिकारा

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी सीटों पर जिला पंचायत चुनाव लड़ेगी रालोद: मनवीर चिकारा
विज्ञापन

बिजनौर। पूर्व राज्यमंत्री व रालोद के जिला पंचायत चुनाव प्रभारी मनवीर सिंह चिकारा ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत के चुनाव में पार्टी जिले की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। यह चुनाव आने वाले विधानसभा चुनाव का आइना हैं।
विज्ञापन

एक बैंक्वेट हॉल में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं व चयन समिति के सदस्यों से वार्ता में मनवीर सिंह चिकारा ने कहा कि रालोद किसान, गरीब व गांव की पार्टी है। जिला पंचायत चुनाव गांव से चलता है। कहा कि गांव की जनता और किसान अपने हक के लिए रालोद की ओर देख रहे हैं। चौधरी अजीत सिंह व जयंत चौधरी खेती और किसानी से जुड़े हुए नेता हैं। कहा कि रालोद जिला पंचायत के चुनाव में शानदार प्रदर्शन करेगी। उन्होंने राकेश पहलवान और पूनम देवी को रालोद की सदस्यता ग्रहण कराई। इस दौरान रुहेलखंड क्षेत्र अध्यक्ष प्रवीण सिंह देशवाल, जिलाध्यक्ष राहुल सिंह, पूर्व विधायक सुखवीर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष हरपाल सिंह, ब्रजवीर सिंह व अशोक चौधरी, महिला जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी, पूर्व चेयरमैन अली अदनान, चंद्रपाल वाल्मीकि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें