सड़क हादसे में छह घायल
बिजनौर। नजीबाबाद रोड पर अनियंत्रित ट्रक की टक्कर ट्रैक्टर व बस से हो गई। हादसे में छह लोग घायल हो गए। बिजनौर-नजीबाबाद रोड पर गांव झलरा पुलिया के पास कोटद्वार से बिजनौर आ रहे ट्रक ने एक ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक की भिड़ंत रोडवेज बस से भी हो गई। सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता, सीओ प्रशिक्षु व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश सोलंकी मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल भर्ती कराया। सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता ने बताया कि हादसे में ट्रैक्टर पर सवार दो, बस के चालक परिचालक व ट्रक चालक कसे हल्की चोट आई। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद चार घायलों को उनके घर भेज दिया। जबकि ट्रक चालक अस्पताल में भर्ती है।