फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद ने महापंचायत का विरोध करने का लिया निर्णय

Fri, 03 Mar 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में एसपी से मिलने जाते रालोद विधि प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में रालोद विधि प्रकोष्ठ की बैठक में गांव आदोपुर में होने वाली महापंचायत को सांप्रदायिक बताते हुए इसका विरोध करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद एसपी अजय साहनी को ज्ञापन देकर रोक लगाने की मांग की गई।
विज्ञापन

जजी परिसर में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि विशाल हत्याकांड में हो रही महापंचायत सांप्रदायिक आधार पर हो रही है। प्रकोष्ठ प्रभारी विवेक चौधरी ने कहा कि कुछ लोग ऐसी महापंचायत करके शहर का माहौल खराब करना चाहते हैं, जो किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा। वक्ताओं ने प्रशासन से महापंचायत पर रोक लगाने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा। निपेंद्र देशवाल ने कहा कि यह सब आरएसएस के कहने पर जाट समुदाय को गुमराह करने के लिए किया जा रहा है। ज्ञापन देने वालों में अजीत पंवार, सौरभ चौधरी, आशीष चौधरी, रोहित कुमार, भूपेंद्र सिंह तोमर, राहुल काकरान, मनोज सेठी, कपिल कुमार, हरेंद्र सिंह, संदीप कुमार, धर्मेंद्र कुमार, संजीव कुमार, मनोज छिंदोक, मोहम्मद फरहत आलम, मोहम्मद फैज आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें