स्योहारा में बॉलीवुड कलाकार टॉम आल्टर ने कहा कि फिल्म भी समाज का अंग है। वो भी समाज के साथ-साथ चलती है। जब जैसा समाज होता है, वैसी ही फिल्म बनती हैं।
बुढ़नपुर में पारकर सीनियर सेकेंड्री स्कूल के वार्षिकोत्सव में आए बॉलीवुड कलाकार टॉम आल्टर ने कहा कि वो तो बस एक कलाकार हैं। कलाकार का राजनीति से कोई मतलब ही नहीं होता है। उसे तो बस एक्टिंग करनी होती है। कार्यक्रम में भाग ले रहे बच्चों के बारे में उन्होंने कहा कि इनमें अपार क्षमताएं छिपी हैं। इन्हें और संवारा जाए तो ये भी अभिनय के क्षेत्र में मील का पत्थर हो सकते हैं। पद्मश्री से सम्मानित और चार सौ से अधिक फिल्मों में अभिनय कर चुके बॉलीवुड कलाकार ने कहा कि वे अमेरिकन नहीं, भारतीय हैं। उनकी नस-नस में भारतीय संस्कृति बसी है। आज के बच्चों संदेश देने की बात पर उन्होंने कहा कि आज के बच्चे हमसे ज्यादा काबिल हैं।
इससे पूर्व, स्कूल में मंगलवार को हुए रंगारंग वार्षिकोत्सव का की शुरुआत टॉम ऑल्टर, प्रबंधक प्रमोद त्यागी, डायरेक्टर हुक्म सिंह, अध्यक्ष उमेश राणा तथा प्रधानाचार्य एस कुमार से संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर की। देर रात तक चले कार्यक्रम में यशी गुप्ता, सलोनी, पूजा, गौरव कुमार, जैनी, अनमोल, अरनव त्यागी, ब्यूटी विश्वास, धार्या, इक्क्षिता सिसौदिया आदि ने मनोरंजन और देशभक्ति से
परिपूर्ण प्रस्तुतियां दीं। आयोजन
में एसएम शर्मा, विवेक
विश्नोई, मोहित वर्मा, अक्षी जैन, अनूप त्यागी का योगदान रहा। संचालन अनीता लाजरस, मजहर इस्लाम और उषा रानी ने संयुक्त रूप से किया।