टिड्डी दल के निपटने के इंतजाम की समीक्षा की
बिजनौर। सीडीओ केपी सिंह ने टिड्डी दल के आगमन की आशंका को देखते हुए इससे निपटने की तैयारी पूरी रखने के निर्देश दिए। इसके लिए तहसील स्तर पर अधिकारियों को नियुक्त किया गया है।
सीडीओ ने निर्देश दिए कि टिड्डी दल से निपटने के लिए रसायनों की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली जाए। निजी खाद विक्रेताओं से रसायनों की सूची ले लें। जिले में गन्ने की फसल की बहुलता है। इसलिए चीनी मिलें भी सचेत रहें। जिला कृषि रक्षा अधिकारी अवधेश मिश्र ने बताया कि वर्तमान में टिड्डी दल के झांसी, आगरा व मथुरा आने की आशंका है। जिले और आसपास के जनपदों में आने की कोई सूचना नहीं है। फिर भी तैयारी पूरी कर ली गई है। सीडीओ ने इस मामले में तहसीलों में नोडल अफसर नियुक्त किए हैं। धामपुर में जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह मोबाइलन फोन नंबर 9457035839, नजीबाबाद में जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार मोबाइल नंबर 9457546534, बिजनौर में जिला उद्यान अधिकारी नरपाल सिंह मोबाइल नंबर 9412326820, नगीना में सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अमित गुप्ता मोबाइल नंबर 9368053493 व चांदपुर में भूमि संरक्षण अधिकारी गोकुल राम मोबाइल नंबर7906441303 को नियुक्त किया गया है।