फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 15 हजार रुपये रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार

विज्ञापन
एंटी करप्शन टीम द्वारा पकड़ा आरोपी राजस्व निरीक्षक प्रदीप कुमार। स्रोत-एंटी करप्शन
विज्ञापन
- जमीन की पैमाइश के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप, सदर तहसील के लेखपाल कार्यालय कक्ष नंबर 12 में एंटी करप्शन टीम ने बिछाया जाल
विज्ञापन

- आरोपी राजस्व निरीक्षक के खिलाफ कोतवाली सदर बाजार में दर्ज कराई गई प्राथमिकी
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। कृषि भूमि की पैमाइश करने के एवज में 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने पर एंटी करप्शन टीम ने राजस्व निरीक्षक प्रदीप कुमार को गिरफ्तार किया है। बुधवार को तहसील सदर परिसर स्थित लेखपाल कार्यालय के कक्ष नंबर 12 में ट्रैप की कार्रवाई की गई। आरोपी राजस्व निरीक्षक के खिलाफ कोतवाली सदर बाजार में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
चिलकाना थाना क्षेत्र के गांव महेश्वरी कलां निवासी मोहम्मद तारिक ने पुलिस लाइन स्थित एंटी करप्शन थाने में 16 अक्तूबर को शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि राजस्व निरीक्षक प्रदीप कुमार उनसे कृषि भूमि की पैमाइश करने के बदले 40 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है, बाद में 15 हजार पर मामला तय हुआ है। इसके बाद एंटी करप्शन की टीम ने मामले की जांच और राजस्व निरीक्षक को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को निरीक्षक कुशलवीर सिंह के नेतृत्व में टीम सदर तहसील परिसर पहुंची। दोपहर करीब 1:55 बजे आरोपी राजस्व निरीक्षक प्रदीप कुमार को लेखपाल कार्यालय के कक्ष नंबर 12 में 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। उसे कोतवाली सदर बाजार लाया गया, जहां प्राथमिकी दर्ज कराई। आरोपी राजस्व निरीक्षक प्रदीप कुमार की नियुक्ति अप्रैल 1991 में हुई थी। मूलरूप से नकुड़ तहसील के गांव झबीरन का रहने वाला है और वर्तमान में पेपर मिल रोड पर ब्रह्मपुरी कॉलोनी में रह रहा था। मामले की जांच निरीक्षक मुकेंद्र कुमार करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें