फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: हादसे में घायल सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार की पत्नी की भी माैत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नहटौर। सड़क दुर्घटना में सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार बाबूराम की मौत के बाद उनकी पत्नी सुशीला (65) ने भी उपचार के लिए हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। परिवार में दो मौतों से परिजन गमजदा हैं।


हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव रुकनपुर निवासी सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार बाबूराम (70) पुत्र लल्लू सिंह वर्तमान में बिजनौर की ट्यूबवेल काॅलोनी में रहते थे। शुक्रवार को वे पत्नी पत्नी सुशीला (65) और पुत्र आशीष (25) को साथ लेकर नहटौर क्षेत्र के गांव रूखडि़यों में संत निरंकारी सत्संग में शिरकत करने के लिए गए थे।
विज्ञापन

शाम को लौटते वक्त नहटौर झालू मार्ग पर ग्राम नारायणपुर के सामने उनकी कार में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। हादसे में बाबूराम की मौके पर ही मौत हो गई थी, पत्नी सुशीला और पुत्र आशीष घायल हो गए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने सुशीला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। उनकी हालत बिगड़ने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें