पीएम की चर्चा से लक्ष्य तक पहुंचने का लिया संकल्प
बिजनौर। जिले के छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का परीक्षा पर चर्चा 2020 कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। छात्र प्रधानमंत्री के संदेश सुनकर रोमांचित थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोर्ड परीक्षा के दौरान तनावमुक्त रहने का छात्रों को संदेश देते हैं। प्रसारण में प्रधानमंत्री ने छात्रों को परीक्षा के दौरान तनावमुक्त रहने के टिप्स दिए। उन्होंने छात्रों को सफलता के मंत्र भी बताए।
सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे से दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का छात्रों को परीक्षा की तैयारी के लिए परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम था। इसके लिए शिक्षा विभाग के अफसरों ने कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाने की व्यवस्था करने के आदेश स्कूलों के प्रधानाचार्यों को दिए थे। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में छात्रों को सीधा प्रसारण दिखाने की व्यवस्था प्रधानाचार्या डॉ. निर्मला शर्मा द्वारा की गई थी। हर्षिका, कृतिका, कनिका, प्रियंका, प्रिया आदि का कहना था कि वे प्रधानमंत्री का कार्यक्रम देखकर रोमांचित है। प्रधानमंत्री के टिप्स बोर्ड परीक्षा में उनका मनोबल बढ़ाएंगे। जीजीआईसी बिजनौर में डीआईओएस प्रतिनिधि निशांत कुमार यादव, प्रधानाचार्या निर्मला शर्मा, मौजूद रहे। माडर्न एरा पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम देखने के लिए छात्राएं मौजूद रहीं। प्रधानाचार्या डॉ. सीमा विश्वास की देखरेख में मॉर्डन एरा के छात्र छात्राओं ने प्रधानमंत्री का कार्यक्रम देखा। केपीएस में प्रधानाचार्या संगीता गुप्ता के नेतृत्व में स्कूल की छात्राओं को प्रधानमंत्री का सीधा प्रसारण दिखाया गया। सेंट मेरीज स्कूल में प्रबंधक मैथ्यूज जॉन की उपस्थिति में छात्र छात्राओं ने प्रधानमंत्री के सीधे प्रसारण का लाभ उठाया। चांदपुर के आधारशिला द स्कूल के छात्र-छात्राओं ने परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का प्रसारण देखा। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक विवेक कर्णवाल, एकता कर्णवाल, प्रधानाचार्य सिद्धेश शर्मा, उप-प्रधानाचार्या अनिता शर्मा, भूपाल सिंह, शिवम भटनागर, चतुर्भुज पांडेय आदि शामिल रहे।
बजनौर में सेंट मैरी स्कूल में बोर्ड परीक्षा की तैयारी के बारे में प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी द्?- फोटो : BIJNOR
गीना में एमएम इंटर कॉलेज में प्रधानमंत्री के परीक्षा पर कार्यक्रम को टेलीविजन पर देखते स्कूली छ?- फोटो : BIJNOR
बिजनौर में केपीएस इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा की तैयारी के बारे में प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी द?- फोटो : BIJNOR