बिजनौर के बढ़ापुर विधानसभा के बसपा विधायक के खिलाफ पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने व जान से मारने की धमकी के आरोप में उच्चाधिकारियों के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसओ धर्मेंद्र कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह दस मई की शाम ढाबों की चेकिंग कर रहे थे। पुलिस की चेकिंग से ढाबों संचालकों में हड़कंप मच गया। आरोप है कि ढाबा संचालक असामाजिक तत्वों को देर रात तक ढाबों को बैठाकर शराब पिलाते हैं।
ढाबों पर सट्टाबाजी भी चलने की शिकायत भी थीसख्ती से बौखलाए ढाबा संचालकों के उकसाने पर बढ़ापुर विधानसभा क्षेत्र के बसपा विधायक ने 11 मई को उनके साथ फोन पर अभद्र व्यवहार किया।
गाली-गलौज करते हुए बल्कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी। एसओ धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि विधायक के खिलाफ रिपोर्ट कायम कराई है। कोर्ट से नियुक्त विवेचक द्वारा जांच में विधायक के ऊपर लगे आरोप सिद्ध होने पर गिरफ्तारी होगी।