फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू नेता दिगंबर सिंह सहित 33 पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू नेता दिगंबर सिंह सहित 33 पर रिपोर्ट
विज्ञापन

बिजनौर। आपसी विवाद में भाकियू के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह को कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जिले में आग लगवाने की धमकी देना महंगा पड़ गया है। दिगंबर सिंह समेत 33 भाकियू कार्यकर्ताओं के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट दर्ज होने से भाकियू के नेताओं में खलबली मची है। दिगंबर सिंह की दरोगा से उलझने के दौरान आग लगाने की धमकी देने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
किरतपुर थाना पुलिस के मुताबिक तीन दिन पहले किरतपुर थाने के गांव रतनपुर निवासी जितेंद्र का खेत में पानी देने को लेकर अपने रिश्तेदारों से विवाद हो गया था। इस विवाद में 112 नंबर की पीआरवी को मौके पर बुला लिया गया था। दोनों पक्षों को पुलिस थाने ले गई थी। दरोगा सुनील कुमार ने दोनों पक्षों का दाखिला करके 151 में चालान कर दिया। भाकियू के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह अपने तमाम कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे और दरोगा सुनील कुमार से उलझ गए। कहा कि वह बिना वजह विवाद में पेंच न फांसे, वरना दो दिन के अंदर पूरे जिले में आग लगवा देंगे। उन्होंने इस मामले में एसपी से बात कर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई कराने की भी धमकी दी। सोशल मीडिया पर जिले में आग लगवाने की धमकी देने की वीडियो वायरल हो गई। इसे लेकर खूब हंगामा मचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा सुनील कुमार की ओर से दिगंबर सिंह, निक्की, रजनीश के अलावा 30 अज्ञात भाकियू कार्यकर्ताओं के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम, किसी रोग व संक्रमण को फैलाने की धारा 269, 270 सरकारी कार्य में बाधा डालने, गाली गलौज, जान से मारने की धमकी देने व बलवा आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। किरतपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार के मुताबिक दिगंबर सिंह समेत भाकियू कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें