प्रधान पद के दो उम्मीदवारों सहित 11 पर रिपोर्ट दर्ज
धामपुर। गांव रायपुर मलूक में वोट मांगने को लेकर आपस में विवाद करने, मतदाताओं को रसगुल्लों का वितरण करने, चुनाव आचार संहिता और कोरोना गाइड लाइन का उल्लंघन करने के आरोप में प्रधान पद के दो उम्मीदवारों सहित 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
आरोपियों के खिलाफ दरोगा सुखलाल की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दर्ज रिपोर्ट में आरोप है कि गांव रायपुर मलूक में वोट मांगने को लेकर दो प्रत्याशी और उनके समर्थक आपस में झगड़ रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं माने। पुलिस की ओर से दोनों पक्षों अहसान, इकबाल, अफजाल, रिजवान, शहजाद, परवेज, फिरोज, गजेंद्र, अतुल, जयराम व मधु शामिल हैं। पुलिस ने सभी को नामजद कर रिपोर्ट कायम की है। रिपोर्ट कायम होते ही आरोपी गिरफ्तारी के भय से गांव से फरार हो गए। रिपोर्ट में बताया कि आरोपियों की ओर से कोरोना काल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों को एकत्र कर सरकार की गाइड लाइन का उल्लंघन कर रहे थे।