फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम लगाने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जाम लगाने वाले 60 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

बिजनौर। कस्बा झालू में ट्रक की चपेट में आकर महिला की मौत के बाद जाम लगाकर हंगामा करने के मामले में 60 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने पांच लोगों को दबोच लिया है। जाम के दौरान लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया था।
विज्ञापन

शुक्रवार की नहटौर थाने के गांव फरीदपुर निवासी राम सिंह की पत्नी मिथलेश की पुत्र अंकुल के साथ बिजनौर से दवाई लेकर बाइक से घार लौटत समय कस्बा झालू में ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई थी। अंकुल घायल हो गया। लोगों ने मृतका के शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया था। पुलिस किसी तरह लोगों से मृतक का शव छीन कर ले गई। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस ने जाम लगा रहे लोगो को दौडा - दौड़ा कर पीटा। कई लोगों को लाठियां फटकार कर खदेड़ दिया । पुलिस ने झालू निवासी बंटी व गांव फरीदपुर निवासी ओमप्रकाश रियाज, हरि सिंह लाल को नामजद करके 60 लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने नामजद पांचों आरोपी को दबोच लिया। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद जाम लगाने वाले लोगों में खलबली मची हुई है। तमाम लोग फरार हो गए है। हल्दौर थाने के प्रभारी निरीक्षक कांति प्रसाद शर्मा के मुताबिक जाम लगाने वालो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी र्है। पुलिस आरोपियो की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें