फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: प्रभु यीशु के बलिदान को किया याद

विज्ञापन
बिजनौर में मैथोडिस्ट चर्च में गुड फ्राइडे पर अपने विचार रखता महिला। संवाद
विज्ञापन
बिजनौर। ईसाई धर्मावलंबियों ने गुड फ्राइडे पर प्रभु यीशु के बलिदान को याद किया। इस अवसर पर चर्च में विशेष प्रार्थना की गई। साथ ही प्रभु यीशु से अपने गलत कार्यों के लिए माफी मांगी गई।
विज्ञापन

सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च में पादरी रैब विनीत जैकब ने प्रार्थना कराई। उन्होंने प्रभु यीशु के मानवता के लिए दिए गए बलिदान की जानकारी दी। इस दौरान चर्च में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। रविवार को ईस्टर का पर्व मनाया जाएगा।
राजा का ताजपुर। फादर सामुएल ने चर्च में विशेष प्रार्थना कराई। बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोगों ने भाग लिया। फादर ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह पर यहूदी शासन द्बारा अनेक जुल्म किए गए। उन्होंने इंसानियत के लिए बहुत दुख उठाए। उनके हाथों में कीलें ठोंकी गईं। इसके बाद क्रूस का जुलूस निकाला गया। जुलूस शांतिनगर से प्रारंभ होकर चर्च पर पहुंचा। कंधे पर क्रूस लेकर चल रहे साइमन के पीछे बड़ी संख्या में महिला-पुरुष व बच्चे चल रहे थे। चर्च के आगे बनी ईसा मसीह की प्रतिभाओं के समक्ष फादर प्रार्थना करते चल रहे थे। जुलूस में विलियम लाजरस, लॉरेंस अनिल, सुनील जॉर्ज, रविंद्र सिंह, साइमन, जग्गू जॉर्ज, राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कादराबाद। कैथोलिक श्रद्धालुओं ने गुड फ्राइडे पर क्रूस का जुलूस निकाला। अफजलगढ़, कादराबाद, चकफेरी, तुरतपुर आदि के श्रद्धालु शामिल हुए। पादरी, नन, महिलाएं, पुरुष व बच्चे प्रभु यीशु मसीह के कष्टों को याद करते नजर आए। झांकी प्रदर्शन में फादर फिलिप, युवा समूह के दीपक, हारून, अलबर्ट, अभिनव, अंशिका, श्रद्धा, प्रिया व संजना मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस प्रशासन की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें