फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉक डाउन में भी व्हाट्सएप के जरिये संशोधित होंगे किसानों के पंजीकरण्र

विज्ञापन
विज्ञापन
व्हाट्सएप के जरिये संशोधित होंगे किसानों के पंजीकरण
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में लॉक डाउन लगा दिया गया है। अब किसानों के प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से जुड़े काम कार्यालय में नहीं किए जाएंगे। न्याय पंचायत अधिकारी किसानों से व्हाट्सएप पर उनकी जानकारी मंगवाकर उनके पंजीकरण में संशोधन करेंगे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अब तक जिले के चार लाख से अधिक किसान पंजीकरण करा चुके हैं। काफी संख्या में ऐसे भी किसान हैं जिनके पंजीकरण में मामूली गलती के कारण किस्त नहीं पहुंची है या फिर किसानों के आधार संख्या सत्यापित नहीं कराई है। किसानों के खातों में एक दो किस्त आने के बाद फिर किस्त नहीं मिली। ऐसे किसानों की संख्या 70 हजार से ज्यादा है। संशोधन के लिए कृषि विभाग ने न्यायपंचायत स्तर पर कर्मचारियों को लगाया था जो कोरोना के प्रकोप को देखते हुए, जो पहले घर घर जाकर किसानों के पंजीकरण में संशोधन कर रहे थे। अब कहीं जा नहीं पाएंगे, लेकिन किसानों के पंजीकरण में संशोधन जारी रहेगा। उपकृषि निदेशक जेपी चौधरी के अनुसार न्यायपंचायत स्तर के कर्मचारी किसानों को फोन करके उनके बैंक खाते की पासबुक व आधार कार्ड की फोटो मंगवाएंगे। उसके आधार पर ही पंजीकरण में संशोधन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें