फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों के खातों में जा रहे एक एक हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के दौरान श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों की प्रशासन सहायता करेगा। उनके खाते में एक-एक हजार रुपये भेजे जा रहे हैं। पहले दिन मंगलवार को 27 हजार श्रमिकों के खातों में पैसे भेजे गए हैं।
विज्ञापन

श्रम विभाग में पंजीकृतश्रमिकों को शासन की ओर से अनेक योजनाओं का लाभ दिलाया जाता है। विभाग में पंजीकरण का नवीनीकरण करा चुके श्रमिकों के लिए शासन ने आपदा राहत सहायता योजना शुरू की है। इसके अंतर्गत श्रमिकों के खाते में एक-एक हजार रुपये आरटीजीएस के जरिये भेजे जाएंगे। विभाग में करीब एक लाख 46 हजार श्रमिक हैं। इनमें से लगभग एक लाख श्रमिकों ने विभाग में पंजीकरण का नवीनीकरण करा रखा है। पहले दिन 27 हजार श्रमिकों के खातों में योजना की राशि भेजी गई है। बाकी श्रमिकों से उनके बैंक खाते की डिटेल मांगी जा रही है। सहायक श्रमायुक्त प्रदीप कुमार के अनुसार श्रमिक अपने बैंक खाता, विभाग में पंजीकरण की संख्या व अद्यतन अंशदान का विवरण कर्मचारियों को व्हाट्सएप पर भेज सकते हैं। बिजनौर व चांदपुर तहसील के श्रमिक राहुल भारती को मोबाइल नंबर 8433499013, हिमांशु सैनी को 9368446130, अंकुर चौधरी को 8218744815, नजीबाबाद क्षेत्र के श्रमिक दिवांकर शर्मा को 9058127338, राजवीर सिंह को 7906068675, अंकुल कुमार को 7017532479 व चेतन चौहान को 6398611998 पर व्हाट्सएप कर सकते हैं। उनके खातों में राशि भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें