फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवोदय विद्यालयकी कक्षा छह में प्रवेश के लिए पंजीकरण 30 तक

विज्ञापन
विज्ञापन
कक्षा छह में प्रवेश के लिए पंजीकरण 30 तक
विज्ञापन

बिजनौर। नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में दाखिले के लिए पंजीकरण की तारीख समाप्त होने में 10 दिन बचे हैं। दाखिला प्रवेश परीक्षा से होगा। पंजीकरण के लिए छात्र का बिजनौर जिले के किसी भी प्राथमिक विद्यालय में पढ़ना अनिवार्य है।
जिले में एक मात्र जवाहर नवोदय विद्यालय सेंदवार में है। विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश परीक्षा से दाखिला मिलता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार जैन के अनुसार कक्षा छह में शिक्षा सत्र 2022-23 में प्रवेश के लिए छात्रों का पंजीकरण शुरू हैं। विद्यालय में कक्षा छह में 80 सीट पर दाखिले होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि कक्षा छह में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण कराने की आखिरी तारीख 30 नवंबर है। इसके बाद कोई पंजीकरण नहीं होगा। पंजीकरण आनलाइन होना है। छात्र किसी भी जनसेवा केंद्र से पंजीकरण करा सकता है। नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा के लिए मानक निर्धारित है। कहा कि छात्र किसी भी जिले का निवासी हो सकता है। परंतु छात्र चालू सत्र में बिजनौर जिले के किसी भी प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच में पढ़ रहा हो। साथ ही छात्र का उसी विद्यालय में लगातार तीन साल कक्षा तीन, चार व पांच में पढ़ना अनिवार्य है। अभिभावक विस्तृत जानकारी नवोदय विद्यालय सेंदवार से प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें