फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट पर दुष्कर्म का आरोप

Tue, 29 Jul 2025 11:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
किरतपुर (बिजनौर)। लोन के खाते में केवाईसी के लिए दस्तावेज देने के नाम पर बुलाकर एक महिला से फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट ने होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

महिला ने तहरीर में बताया है कि उसके पति ने एक फाइनेंस कंपनी से लोन ले रखा है। पति देहरादून में रहकर मजदूरी करता है। वह भी अपने पति के साथ देहरादून में रहती है।
वह प्रतिमाह 1270 रुपये के हिसाब से छह वर्ष से लोन की किस्त अदा कर रही है। फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ने उसे कॉल करके लोन खाते में केवाईसी के लिए दस्तावेज देने को कहा। इसके लिए वह किरतपुर आ गई।
विज्ञापन

12 जुलाई को फाइनेंस कंपनी का रिकवरी एजेंट उसे अपने ऑफिस ले जाने के बहाने बाइक पर बैठाकर किरतपुर के एक होटल में ले गया। महिला का आरोप है कि उसने दबाव में लेकर तथा डरा धमकाकर होटल के एक कमरे में उसके साथ जबरदस्ती की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें