फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: थाने पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

विज्ञापन
शेरकोट थाने में उपस्थित विस्फोट में घायल किशोरों के परिजन और ग्रामीण स्रोत संवाद
विज्ञापन
शेरकोट। थाना क्षेत्र के ग्राम वाजिदपुर में आतिशबाजी के कूड़े में हुए विस्फोट में घायल किशोरों के परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। बुधवार को पीड़ित परिजन ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी करने और घायलों को सरकारी सहायता दिलाने की मांग की। हादसे में घायल किशोर रोहित और रोहन का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार चल रहा है। किशोराें के परिजन सूरजभान, चंद्रभान, अंकित कुमार, ब्रजेश आदि का कहना है कि घटना के बाद पीड़ित परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा है। पुलिस ने इस मामले में आतिशबाजी फैक्टरी संचालकों सहित दस अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी नितिन कुमार के आदेश पर तीन पटाखा फैक्टरियों को सील कर दिया गया है। सीओ अफजलगढ़ आलोक कुमार ने बताया कि मामले में दो आरोपी पहले से ही हीमपुर दीपा स्थित पटाखा फैक्टरी में भारी मात्रा में विस्फोटक मिलने के मामले में जेल में हैं। अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। पीड़ितों की आर्थिक मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। उधर, नगीना लोक सभा क्षेत्र के सांसद चंद्रशेखर आजाद के प्रतिनिधि विवेक सेन ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों का हाल जाना। विवेक सेन ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें