फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहल्ला कक्षाएं चलाईं, योग के लिए प्रेरित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला कक्षाएं चलाईं, योग के लिए प्रेरित किया
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना काल शिक्षा के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण समय था। इस समय में अनेकों अध्यापकों ने अपनी मेहनत और लगन के साथ न केवल बच्चों को पढ़ाया बल्कि उन्हें प्रतियोगिताओं से जोड़कर उनके मानसिक तथा शारीरिक विकास में भी सहयोग किया।
किरतपुर विकासखंड के जूनियर हाईस्कूल हकीकतपुर प्रयाग के प्रधानाध्यापक गुलशन गुप्ता ने कोरोना काल में बच्चों को शिक्षा व कोरोना के प्रति जागरूक करने के लिए अभिनव प्रयास किए। उन्होंने व्हाट्सएप ग्रुप पर शिक्षा के साथ कोरोना के प्रति जागरूक करने वाली अनेक वीडियो भेज कर प्रतियोगिताएं कराई। साथ ही अनेक स्थानों पर मोहल्ला कक्षाएं चलाकर बच्चों को मानसिक संबल दिया। इसका परिणाम यह निकला कि आज उनके विद्यालय में अनेक दूर-दूर के गांव के बच्चे प्रवेश ले रहे हैं।
विज्ञापन

हल्दौर विकास क्षेत्र के ग्राम खुर्दी स्थित प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक सर्वजीत त्यागी ने कोरोना काल में बच्चों को योग से जोड़ कर रखा। विद्यालय के व्हाट्सएप ग्रुप में उन्होंने बच्चों को योग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपने योग के कई वीडियो व्हाट्सएप ग्रुप पर डाले, जिसका अनुसरण करते हुए बच्चों ने योग सीखा। सर्वजीत बताते हैं कि उनकी ऑनलाइन योग क्लास का परिणाम यह निकला कि उनके विद्यालय के सभी बच्चे स्वस्थ रहे और निरंतर योगाभ्यास से वह बीमारी से भी दूर रहे।
नजीबाबाद विकास क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय अकबरपुर आंवला के शिक्षक सुधीर राणा ने कोरोना काल में ऑनलाइन क्लासेज के माध्यम से बच्चों की ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित कीं इससे जहां बच्चे रोचकता के साथ शिक्षा से जुड़े रहे, वहीं उनमें प्रतिस्पर्धा भी बनी रही। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित उड़ान प्रतियोगिता में उनके विद्यालय के बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। परिवहन विभाग द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में उनके विद्यालय के 16 बच्चे विजयी रहे।
आकू विकास क्षेत्र के जूनियर हाई स्कूल इब्राहिमपुर साधो के प्रधानाध्यापक राम अवतार सिंह ने कोरोना कॉल में गांव में घर-घर दस्तक देकर कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक किया। उन्होंने बच्चों को शिक्षा से जोड़े रखा। स्कूल में पढ़ने वाली लड़कियों को ट्रेनिंग दिलवा कर मास्क सिलवाए और उन्हें पूरे गांव में बंटवा कर लोगों को जागरूक किया। इसका परिणाम यह निकला कि लोगों में कोरोना के प्रति जागरूकता रही। इन्होंने अभी हाल ही में अपने स्कूल में नो एडमिशन का बोर्ड लगा कर भी सबको चकित कर दिया।
विज्ञापन

विकास क्षेत्र मोहम्मदपुर देवमल के ग्राम जहांगीरपुर निवासी दीपा कृष्णा कॉलेज बिजनौर में डीएलएड की छात्रा है। उसने जूनियर हाई स्कूल भोजपुर के लिए प्रेरणा साथी बनकर कोरोना काल में बच्चों को शिक्षा की डोर से बांधे रखा। दीपा ने बच्चों को पढ़ाने के साथ साथ सिखाने पर जोर दिया। दीपा के प्रयासों की सराहना करते हुए अभी हाल ही में इसको एसडीएम सदर द्वारा सम्मानित भी किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें