फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार बढ़ रहा रामगंगा का जलस्तर

विज्ञापन
कालागढ़ के सूखासोत में पर्वतों से बहकर आता वर्षा का पानी। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
लगातार बढ़ रहा रामगंगा का जलस्तर
विज्ञापन

कालागढ़। कालागढ़ में लगातार बारिश के चलते रामगंगा बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार दोपहर तक 98.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। शुक्रवार रात शनिवार दोपहर तक रामगंगा बांध, कालागढ़ एवं शिवालिक पर्वत मालाओं पर तेज बारिश हुई है। बारिश के कारण रामगंगा, मौसमी नदी, नालों में उफान आ गया है। मौसमी नदियों एवं स्रोत का जल पुराना कालागढ़ से रामगंगा नदी में आकर मिल रहा है। यह जल हरेवली बैराज की ओर बढ़ रहा है। रामगंगा बांध एवं बांध के कैचमेंट क्षेत्र में लैंसडाउन व मार्चूला आदि में झमाझम बारिश हुई।
विज्ञापन

बांध के अधिशासी अभियंता नीरज कुमार त्यागी ने बताया कि शुक्रवार रात से शनिवार दोपहर दो बजे तक रामगंगा बांध पर 98.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बांध का जलस्तर 355.200 मीटर पर पहुंच गया है। सुबह आठ बजे तक रामगंगा बांध में लगभग 8000 क्यूसेक पानी आया है। अगस्त में रामगंगा बांध का जलस्तर 355 मीटर बनाए रखने के आदेश हैं। उसके बाद पहाड़ों पर अधिक वर्षा होने की स्थिति में बांध से पानी की निकासी का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के सात जनपदाें को बाढ़ को लेकर पहले ही अलर्ट किया जा चुका है। आग्रह के कारण उच्च अधिकारियों ने सामान्य परिस्थितियों में जलस्तर 356 मीटर तक ले जाने की अनुमति दे दी है। अब बांध का के जलाशय का ऊपरी क्षेत्रफल अधिक हो गया है, जिसकी वजह से जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। एक सितंबर के बाद जलस्तर को 358 मीटर तक ले जाए जाने का प्रावधान है। हो सकता है बाढ़ का खतरा टल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें