फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी और मिष्ठान प्रतिष्ठान खुले, ग्राहक रहे नदारद

विज्ञापन
नजीबाबाद में रोडवेज बस स्टैंड के निकट राखी खरीदतीं महिलाएं। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
राखी और मिष्ठान प्रतिष्ठान खुले, ग्राहक रहे नदारद
विज्ञापन

नजीबाबाद। शासन द्वारा रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए राखी और मिठाई की दुकानें खोलने के निर्देश के बावजूद बाजार सूने रहे। चंद दुकानें खुलीं लेकिन ग्राहक बाजारों में नहीं पहुंचे।
रक्षाबंधन को देखते हुए प्रदेश सरकार ने एक अगस्त से तीन अगस्त तक शनिवार और रविवार को प्रात: 9 बजे से शाम 5 बजे तक मिठाई और राखी की दुकानें खोलने की छूट दी थी। एक अगस्त को ईद-उल-अजहा पर्व पर सोशल डिस्टेंसिंग बनाने में पुलिस की सख्ती के कारण मिठाई आदि की चंद दुकानें ही खुलीं। रविवार को प्रात: से मिठाई और राखी की दुकानें तो खुलीं, लेकिन शनिवार को पुलिस की गश्त, सख्ती और सूचना के अभाव में ग्रामीण क्षेत्रों से लोग शहर नहीं पहुंचे जिससे बाजार सूने रहे। कई कारोबारियों ने बाजार में ग्राहक न पहुंचने पर दोपहर से ही प्रतिष्ठान बंद कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोखिम लेने से बच रहे ग्रामीण
नजीबाबाद। ग्रामीण क्षेत्रों से बाइक द्वारा अधिकतर लोग खरीदारी के लिए शहर आते हैं। ग्रामीणों मुकेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, नरेंद्र सिंह का कहना है कि बाइक सवारों का पुलिस नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार चालान कर रही है। कोरोना संक्रमण के चलते आर्थिक संकट से जूझ रहे लोग किसी भी तरह का जोखिम उठाने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें