बेंगलुरु में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पर हमले और स्याही फेंकने के विरोध में सैकड़ों किसान मंगलवार को सड़कों पर उतरे और कर्नाटक सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट में डीएम कार्यालय के बाहर घंटों बैठकर धरना दिया। बाद में इस मामले में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी प्रशासन को सौंपा। ज्ञापन में हमलावरों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने और राकेश टिकैत को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान किए जाने की मांग की गई।
यह भी पढ़ें: Baghpat Accident: तीन दोस्तों समेत चार की मौत, गांव में पसरा मातम और घरों में नहीं जले चूल्हे, देखें तस्वीरें
इसके लिए स्थानीय प्रशासन के साथ वहां की प्रदेश सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार हैं। अन्य वक्ताओं ने कहा कि यह हमला चौधरी राकेश टिकैत पर नहीं हुआ, पूरी किसान बिरादरी पर किया गया है। इस दौरान किसानों ने इस मामले में उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की मांग की।