फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बारिश ने धीमी की फोरलेन पर पुलों के निर्माण की रफ्तार

Tue, 24 Jun 2025 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
मंडावली क्षेत्र में लकड़हान नदी पर बनाया जा रहा फोरलेन पुल।
विज्ञापन
नजीबाबाद। बारिश होने से नजीबाबाद तहसील क्षेत्र में काशीपुर-हरिद्वार फोरलेन के पुलों के निर्माण की रफ्तार धीमी पड़ गई है। काशीपुर-हरिद्वार फोरलेन के लिए सरवनपुर नहर, रतनाल नदी, लकड़हान और कोटावाली नदी पर पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। काशीपुर-हरिद्वार फोरलेन पर सरवनपुर नहर पर पुल निर्माण कार्य जोरों पर है। जल्द ही सरवनपुर नहर पर पुल बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

गांव मुस्सेपुर के निकट लकड़हान नदी पर फोरलेन के दूसरे पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। एक पुल पहले तैयार किया जा चुका है, जिस पर वाहनों को आवागमन हो रहा है। दूसरे पुल निर्माण में बारिश बाधा बन रही है। जब-जब बारिश होती है तब-तब नदी क्षेत्र में पुल निर्माण का कार्य रुक जाता है।
उधर, रतनाल नदी पर भी पुल निर्माण बारिश के बाद प्रभावित हो गया है। कोटावाली नदी पर भी दूसरे पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। पुल निर्माण के लिए करीब पांच पिलर बनाए जा चुके हैं, मौसम बिगड़ने पर कोटावाली नदी क्षेत्र में पुल निर्माण कार्य रुक गया है। उधर, परियोजना अधिकारियों के अनुसार इस साल के अंत तक पुलों का निर्माण पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें