फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित मांगों को लेकर रेल कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबित मांगों को लेकर रेल कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

नजीबाबाद। उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन की नजीबाबाद शाखा ने एनएफआईआर के दिशा निर्देश पर ध्यानाकर्षण दिवस मनाया। रेलवे कर्मचारियों ने केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय की कर्मचारी विरोधी नीतियों को लेकर गेट मीटिंग की और जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के महामंत्री बीसी शर्मा के आह्वान पर नजीबाबाद शाखा अध्यक्ष प्रवेश बरनवाल के नेतृत्व में रेलवे कर्मचारियों ने रेलवे स्टेशन पर गेट मीटिंग कर लंबित मांगों के निस्तारण के लिए प्रदर्शन किया। कहा रेलवे कर्मचारियों ने लंबित मांगों की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए कॉल अटेंशन डे मनाया है। रेलवे कर्मचारियों ने रुके महंगाई भत्ते को जल्द लागू करने, न्यू पेंशन योजना को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, 2003 में रेलवे भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुए कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने समेत सात सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान शाखा सचिव सीपी सिंह, सुनील कुमार, मो. अफसर, सुरेंद्र, ललित, विजय, दीपा बरखा, तरन्नुम, फातिमा, संजय कुमार, मो. खुर्शीद, विजय कुमार, राजू, महेंद्र सिंह, बृजेश कुमार, पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें