फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा के प्रति गंभीर रहें रेलकर्मी: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा के प्रति गंभीर रहें रेलकर्मी : डीआरएम
विज्ञापन

नजीबाबाद। मंडल रेल प्रबंधक तरुण प्रकाश ने नजीबाबाद रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। डीआरएम ने रेल अधिकारियों को सुरक्षा से संबंधित कड़े निर्देश दिए।
डीआरएम तरुण प्रकाश ने सीनियर डीएम नवीन कुमार, डीसीएम रिचा शर्मा तथा मंडलीय रेल अधिकारियों के साथ सोमवार को नजीबाबाद रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। हर्रावाला स्टेशन के निरीक्षण पर जाते समय डीआरएम स्पेशल प्रात: लगभग 10 बजे नजीबाबाद पहुंची। डीआरएम ने नजीबाबाद पहुंचते ही वाशिंग लाइन में खड़े विशाल वृक्ष देखा। डीआरएम ने रनिंग रूम कैरिज एंड वैगन कार्यालय का निरीक्षण किया तथा सुरक्षा से संबंधित मामलों में लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों की उदासीनता पर नाराजगी व्यक्त की। इस दौरान टीआई प्लानिंग संजय मल्होत्रा, राकेश सिंह, सीआईटी गजे सिंह, कैरेज एंड वैगन विभाग के प्रभारी शीशपाल सिंह सहित रेल पथ के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआरएम ने स्पष्ट किया कि मालगोदाम तिराहे पर कोई फुटओवर ब्रिज बनाना प्रस्तावित नहीं है। मालगोदाम रेलवे क्रॉसिंग से विद्यार्थियों सहित सैकड़ों लोगों के रोजाना खतरनाक ढंग से क्रॉसिंग पार करने की जानकारी पर डीआरएम ने स्पष्ट किया कि रेलवे क्रॉसिंग पार करना कानूनन अपराध है। डीआरएम ने जनता से आसपास के फ्लाईओवर से सुरक्षित आवागमन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें