सावधानी ही एड्स से बचने का सबसे बेहतर उपाय
बिजनौर। विवेक कॉलेज मे विश्व एड्स दिवस पर एड्स जागरुकता के लिए 2019 की थीम समुदाय परिवर्तन लाता है, के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयुर्वेद विभाग की छात्रा प्रेरणा सिंह प्रथम, मो. फैजान, फार्मेसी की सुहेमा नसीम द्वितीय, और नर्सिंग विभाग की वेद श्रुति तथा शिक्षा विभाग की राशी त्यागी तृतीय रही। सभी विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया।इस अवसर पर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एस.के. निगम ने कहा कि सावधानी ही एड्स से बचने का सबसे बेहतर उपाय है। प्रत्येक व्यक्ति को इस बात का निर्णय करना होगा कि हम सदैव अपने जीवनसाथी के प्रति वफादार रहें। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी बीएस रावत ने कहा कि विचारों के प्रचार-प्रसार से लोगों को एड्स के प्रति जागरुक किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हर आदमी को एड्स से ग्रसित व्यक्ति के प्रति नजरिया बदलना होगा। एचआईवी पॉजिटिव व्यक्ति के साथ भेदभाव की नही बल्कि प्रेमपूर्ण व्यवहार की आवश्यकता है। सचिव दीपक मित्तल ने कहा कि युवा जागरुक होकर इस वायरस से लोगों को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
इस अवसर पर मो. रफी, बीटीसी विभागध्यक्ष निधि शुक्ला द्वारा, जिला क्षय रोग अधिकारी बीएस रावत, एसीएमओ एस.के. निगम, जिला कार्यक्रम समन्वयक नितिन श्रीवास्तव, प्रोजक्ट ऑफिसर ममता अहाना, अनुज कुमार शर्मा, मोहम्मद दानिश खान, सचिव दीपक मित्तल, प्राचार्य दीप्ति डिमरी, कॉडिनेटर डा. हितेश शर्मा आदि मौजूद रहे।