फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन हेताली के साथ हेलीकॉप्टर से पैतृक गांव पहुंचे राहुल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। प्रो कबड्डी स्टार राहुल चौधरी अपनी पायलेट पत्नी हेताली के साथ पहली बार हेलीकॉप्टर से अपने पैतृक गांव पहुंचे। शुक्रवार दोपहर 12:05 बजे राहुल का उड़न खटोला गांव से बाहर बनाये गए हेलीपेड पर उतरा। इसके बाद वहां दुल्हा-दुल्हन का स्वागत करने वालों का तांता लग गया। इस दौरान वहां पर पुलिस बल तैनात रहा और फायर बिग्रेड की गाड़ी और स्वच्छ पेयजल के लिए नगर पालिका बिजनौर के पानी के टैंक की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

आठ दिसंबर को जनपद के गांव छोइया जलालपुर निवासी प्रो कबड्डी स्टार राहुल चौधरी और गुजरात के औद्योगिक घराने की बेटी हेताली का विवाह संस्कार अहमदाबाद में हुआ है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को राहुल चौधरी और उनकी पायलेट पत्नी हेताली के साथ अपने पैतृक गांव जलालपुर छोइया पहुंचे। निर्धारित समय से करीब एक घंटा की देरी से राहुल के उड़न खटोले ने गांव में लैंडिंग की। हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद लोगों ने राहुल और हेताली पर पुष्प वर्षा की। कुछ लोगों ने उन्हें बुके देकर दुल्हा-दुल्हन का स्वागत किया। करीब 50 मीटर की पैदल दूरी तय करने के बाद नव दंपती कार में बैठकर घर के लिए रवाना हो गए। इस दौरान ढोल नगाड़ों की थाप पर दुल्हा-दुल्हन सहित उनके परिजनों और रिश्तेदारों ने जमकर नृत्य किया। हेलीकॉप्टर में राहुल, हेताली, उनके पति रामपाल सिंह और माता उनके साथ आए। स्वागत करने वालों में राहुल के बड़े भाई रोहित चौधरी, उनकी पत्नी कबड्डी कोच अंशु चौधरी, छोटे भाई अरुण चौधरी, पूर्व ग्राम प्रधान रविंद्र राणा, गजेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, चाचा रोहताश सिंह और राजवीर सिंह आदि शामिल रहे।
राहुल-हेताली ने कहा, उम्मीद से ज्यादा मिला स्नेह
राहुल-हेताली बोले कि उन्हें उम्मीद से ज्यादा लोगों का स्नेह मिला। राहुल ने बताया कि वे कबड्डी स्टार बाद में हैं। पहले अपने गांव और जनपद के भाई, बेटेे तथा मित्र हैं। उन्होंने बताया कि वे सदैव ही सभी को साथ लेकर चलेंगे। हेताली का कहना है कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि पहली बार अपनी ससुराल पहुंचने पर लोग उनका इतनी गर्मजोशी से स्वागत करेंगे।
विज्ञापन

××
हेलीकॉप्टर देखने को लोगों में रही उत्सुकता
गांव जलालपुर छोइया में पहली बार हेलीकॉप्टर आने को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता रही। हर कोई अपने मोबाइल से वीडियो और फोटो शूट करता नजर आया। इसे लेकर सबसे ज्यादा उत्साह बच्चों में देखने को मिला। महिलाओं ने अपनी छतों से राहुल और हेेताली का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें