क्वारंटीन 36 लोगों के सैंपल लिए
चांदपुर। चांदपुर में कोरोना संक्रमित के मामले बढ़ने से प्रशासन कोरोना की चेन तोड़ने में जुटा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमितों के संपर्क में आने वाली 36 क्वारंटीन लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए हैं।
चांदपुर में कोरोना संक्रमण के 13 मामले एक्टिव हैं। सीएचसी स्याऊ प्रभारी डा.केपी सिंह ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए सभी लोगों की तलाश की जा रही है। बृहस्पतिवार को कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए करीब 14 नए लोगों को एसपी हॉस्पिटल तिगरी में बने क्वारंटीन सेंटर में क्वारंटीन किया गया है। बृहस्पतिवार को क्वारंटीन 36 लोगों के कोरोना जांच के लिए सैैंपल लिए गए हैं। एसडीएम घनश्याम वर्मा, सीओ राकेश कुमार श्रीवास्तव ने लोगों से लॉकडाउन का पालन करनेे की अपील की है।