फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्हुओं पर शुरू हुई गन्ने की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
कोल्हुओं पर शुरू हुई गन्ने की खरीद
विज्ञापन

बिजनौर। चीनी मिल आगे चाहे जो रेट निर्धारित करें, लेकिन कोल्हुओं पर गन्ने की कीमतों में सुधार हुआ है। कोल्हुओं पर पिछले साल के मुकाबले शुरूआत में गन्ने के मूल्य दस प्रतिशत तक बढ़े हुए हैं। किसानों का गन्ना 250 रुपये क्विंटल खरीदा जा रहा है। हालांकि कोल्हुओं पर गन्ने के दाम सरकारी मूल्य से कहीं कम हैं, लेकिन गुड़ महंगा होने पर कोल्हू संचालक किसानों को सरकारी मूल्य से भी ज्यादा का भुगतान करते हैं।
प्रदेश में गन्ना मूल्य सरकार द्वारा घोषित किया जाता है। पिछले दो साल से गन्ने के मूल्य में सरकार ने फूटी कौड़ी भी नहीं बढ़ाई है। कोल्हू पर गन्ने की कीमत गुड़ की कीमतों पर निर्भर करती है। अगर बाजार में गुड़ की कीमत अच्छी है तो कोल्हू मालिक सरकारी रेट से भी अधिक रुपये देकर किसानों से गुड़ खरीदते हैं। लेकिन अगर गुड़ के दाम कम हैं तो किसानों को भी कम दाम दिया जाता है। कोल्हू संचालक किसानों को नगद पैसा देते हैं। कोल्हू व क्रेशर मालिकों को व्यापार में नुकसान होने पर सरकार की ओर से कोई सब्सिडी भी नहीं दी जाती है। हर साल कोल्हू सितंबर के महीने में पेराई शुरू कर देते हैं। सितंबर में नए गुड़ के दाम अच्छे मिलते हैं।
विज्ञापन

पिछले साल जब कोल्हुओं पर पेराई शुरू की गई थी तब किसानों को गन्ने का दाम 230 रुपये प्रति क्विंटल दिया गया था, जबकि इस साल किसानों का गन्ना 250 रुपये प्रति क्विंटल में खरीदा जा रहा है। अगर गुड़ के दाम अच्छे हुए तो गन्ने की कीमतों में और इजाफा हो सकता है। जिले में करीब 600 कोल्हू और 70 से ज्यादा क्रेशर हैं। एक कोल्हू पर दिन में करीब 100 क्विंटल तक और क्रेशर पर एक हजार क्विंटल तक गन्ने की पेराई होती है। क्रेशर तभी चलते हैं जब मिलों का संचालन शुरू होने वाला होता है या हो गया होता है। ऐसे में ही क्रेशरों को क्षमता के अनुसार गन्ना मिल पाता है।
विज्ञापन

नफा नुकसान से मिलता है दाम
हल्दौर में कोल्हू चला रहे राकेश कुमार के अनुसार गुड़ के दाम अच्छे मिल रहे हैं। इसलिए कोल्हू पर किसानों को अच्छे दाम दिए जा रहे हैं। नफा नुकसान के आधार पर ही गन्ने का दाम निर्धारित होता है। आगे सीजन में यदि गुड़ के दाम और बढे़ तो किसानों को गन्ने का मूल्य बढ़ा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें