फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत से जागरुक कराने को प्रचार वाहन रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति जागरूकता के लिए प्रचार वाहन रवाना
विज्ञापन

बिजनौर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला जज अतुल कुमार गुप्ता ने राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर 11 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत की नोडल अधिकारी एडीजे डा. मनु कालिया एवं प्राधिकरण के सचिव शिवानंद गुप्ता ने बताया कि प्रचार वाहन द्वारा तहसील चांदपुर, नजीबाबाद, नगीना, धामपुर के क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार किया जाएगा और राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में आम जनता को जागरूक करने के लिए प्रतियोगी पुस्तक भी उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रचार वाहन के माध्यम से आम कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के लिए जनता को जागरूक करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। प्राधिकरण के सचिव शिवानंद गुप्ता ने बताया कि 11 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने सभी वादकारियों से इस लोक अदालत के माध्यम से अपने वादों के निस्तारण का आह्वान किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें