फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्याणकारी योजनाओं का जनता ने उठाया लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
कल्याणकारी योजनाओं का जनता ने उठाया लाभ
विज्ञापन

धामपुर। एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने प्रदेश को समग्र विकास की ओर ले जाने का काम किया है। उन्होंने बताया कि चार सालों में 46 लोगों को अनुदान पर कृषि यंत्र और 110 लोगों को आवास आवंटित हुए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि तहसील में मृतक किसानों के कुल 7092 उत्तराधिकारियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन किए गए। इनमें से 390 आवेदन विवादित घोषित किए गए। 6659 आवेदन अविवादित घोषित हुए हैं। प्राप्त आवेदन पत्रों में से 298 आवेदन निरस्त किए गए। 6667 आवेदन पत्रों में दर्ज की गईं 51 विवादित प्रकरण कोर्ट भेजे गए। उत्तर प्रदेश के निवासी ऐसे कृषकों जिनकी दुर्घटना में मृत्यु हो चुकी है, के आश्रितों को पांच लाख रुपये की, या जो कृषक दुर्घटनाओं में दिव्यांग हो चुके हैं, उनको ढाई लाख रुपये आर्थिक सहायता दी जा रही है। 14 सितंबर 2019 से प्रारंभ मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत 108 आवेदनों में से पात्र पाए गए 90 आवेदकों के 75 आवेदन स्वीकृत किए गए। उन्हें योजना अंतर्गत तीन करोड़ 75 लाख रुपये आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। इसके अलावा कृषि आवंटन, 110 लोगों को आवास आवंटन, 125 लोगों को मत्स्य पालन के लिए पट्टे, 52 स्थानों पर वृक्षारोपण पट्टे व 23 लोगों को माटी कला के पट्टों का आवंटन किया गया है।
विज्ञापन

सतीश शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें