नजीबाबाद में गंगा को निर्मल बनाने के लिए जागरूकता रैली निकालते साहू जैन कॉलेज के विद्यार्थी।
- फोटो : NAZIBABAD
मानो तो मैं गंगा मां हूं न मानो तो बहता पानी...
नजीबाबाद। गंगा को निर्मल और अविरल बनाने के लिए विद्यार्थियों ने रैली निकालकर नागरिकों को जागरूक किया। मानो तो मैं गंगा मां हूं न मानो तो बहता पानी...गीत गाकर विद्यार्थियों ने मंत्रमुग्ध कर दिया।
साहू जैन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर विधु, कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर दीपक त्रिपाठी के निर्देशन में गंगा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, रोवर-रेंजर्स तथा एनसीसी के विद्यार्थियों ने विभिन्न कार्यक्रम पेश किए। चार्ट और भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से गंगा को स्वच्छ बनाने पर जोर दिया। दरक्षा ने मानो तो मैं गंगा मां हूं न मानो तो बहता पानी...गीत सुनाकर मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर से गंगा जागरूकता रैली निकालकर नागरिकों को गंगा को स्वच्छ रखने की अपील की। डॉक्टर कुसुम कुशवाहा ने कहा कि गंगा सहित सभी नदियों को निर्मल व स्वच्छ बनाने की सरकार के साथ प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर डॉक्टर एके मित्तल, डॉक्टर गौतम बैनर्जी, डॉक्टर नीलम बालियान, डॉक्टर रीना आदि ने भी विचार रखे।