पावर कारपोरेशन प्रबंधन के खिलाफ विरोध शुरू
बिजनौर। विद्युत अभियंता संघ ने पावर कारपोरेशन प्रबंधन के खिलाफ बाजू पर काली पट्टियां बांधकर विरोध आंदोलन शुरू कर दिया है। अभियंता 14 दिन तक रोजाना शाम पांच बजे के बाद पोल खोल सभा करेंगे। 26 अक्तूबर से बेमियादी कार्य बहिष्कार करने का भी निर्णय लिया है।
जिला महासचिव इंजीनियर कुंवर शर्मा ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर अभियंता 17 अक्तूबर तक काली पट्टियां बांधेंगे। शाम को पांच बजे सभा करके पावर कारपोरेशन के तानाशाही रवैया की पोल खोलेंगे। अभियंता 26 अक्तूबर से बेमियादी कार्य बहिष्कार आंदोलन शुरू कर देंगे। आंदोलन मांग पूरी होने तक जारी रहेगा। कहा कि सभी ऊर्जा निगमों का एकीकरण करके यूपीएसईबी का पुनर्गठन, पुरानी पेंशन की बहाली, निदेशक के पदों पर आयु सीमा 60 वर्ष करने आदि मांग प्रमुख हैं। जिले के दोनों सर्किल के बिजली अभियंता आंदोलन में शामिल हैं। इस मौके पर मंडलीय सचिव राजन सिंह मौजूद रहे।