फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवस्थल बनाने पर दो गांव में तनातनी

विज्ञापन
विज्ञापन
देवस्थल बनाने पर दो गांवों में तनातनी
विज्ञापन

हल्दौर (बिजनौर)। गांव शरीफपुर नहर की पटरी पर देवस्थल बनाने को लेकर गांव शरीफपुर और तहारपुर के ग्रामवासियों के बीच तनातनी हो गया। गांव तहारपुर के ग्रामवासियों ने देवस्थल हटाए जाने की मांग को लेकर अपने विरोधियों से तीखी नोकझोंक की। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत किया और देवस्थल को हटवाया।
विज्ञापन

मुरादाबाद-बिजनौर हाईवे पर स्थित गांव शरीफपुर नहर की पुलिया के आसपास कई महीनों से सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। इन दुर्घटनाओं में कई लोग अपनी जान भी गवां चुके हैं। गांव शरीफपुर निवासी यशपाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, श्रवण सिंह, मुकेश कुमार, ब्रजपाल सिंह, महेश सैनी, शीशराम सिंह आदि ग्रामवासियों ने किसी पंडित के कहने पर नहर की पटरी पर एक देवस्थल का निर्माण करा रहे थे। गांव तहारपुर में बिलाई चीनी मिल गन्ना क्रय केंद्र स्थित है। गांव तहरापुर के वेदप्रकाश चौधरी, ग्राम प्रधान देशराज सिंह, राजीव कुमार, विपिन कुमार आदि लोगों का कहना है कि देवस्थल निर्माण से रास्ता तंग हो गया है। इससे वाहनों का आवागमन होना बंद हो जाएगा। शनिवार की सुबह करीब सात बजे गांव शरीफपुर के कुछ लोग पंडित सुरेशचंद्र शर्मा द्वारा देवस्थल पर हवन किया जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसी दौरान गांव तहारपुर के लोग मौके पर पहुंचे और देवस्थल हटाने को लेकर पूजा करा रहे लोगों से नोकझोंक शुरू हो गई। शरीफपुर के ग्रामवासी देवस्थल हटाने को कतई भी राजी नहीं हुए। तहारपुर के लोग देवस्थल को किसी सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कराना चाहते थे। सूचना पाकर मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक व नहर सिंचाई विभाग के जेई राजकुमार पाल पहुंचे और देवस्थल को हटवाया। जेई का कहना है कि नहर की पटरी पर कोई देवस्थल नहीं बनाने दिया जाएगा। थाना प्रभारी निरीक्षक कांति प्रसाद शर्मा का कहना है कि उक्त स्थान से देवस्थल हटवा दिया गया है। दोनों पक्षों के बीच शांति का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें