ड्राइविंग लाइसेंस बनाने पर 15 तक रोक
बिजनौर। तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण के कारण एक बार फिर से सभी प्रकार के ड्राइविंग लाइसेंस बनाने पर रोक लगा दी गई है। अफसरों के अनुसार 23 अप्रैल से 15 मई तक ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनेंगे। जिन्हें 23 अप्रैल का स्लॉट मिला है, उनके लाइसेंस 16 मई को जारी किए जाएंगे। इसके अलावा जिनके लाइसेंस की वैधता समाप्त हो गई है, उन्हें 30 जून तक का समय दिया गया है।
परिवहन आयुक्त के निर्देश पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने पर फिर से रोक लगा दी गई है। एक मई तक बुक हुए स्लॉट को 15 मई से रिशिड्यूलिंग किए जाएंगे। इस अवधि में ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी समस्त कार्य स्थगित रहेंगे। एआरटीओ प्रशासन शिव शंकर सिंह के अनुसार पिछले साल से शुरू हुई कोरोना महामारी के कारण ड्राइविंग लाइसेंस बनाने पर पांचवीं बार रोक लगाई गई है। इससे पूर्व स्लॉट की संख्या कम कर दी गई थी। सामान्य दिनों में 300 अभ्यर्थियों लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जाते थे। इसके बाद दो गज दूरी का पालन करने के लिए इनकी संख्या घटाकर 150 कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि जिन लोगों के लाइसेंस की वैधता एक फरवरी से लेकर 30 जून तक समाप्त होगी, उन्हें एक जुलाई को अपने लाइसेंस को अग्रसारित कराना होगा।