मेकअप में प्रिया, फैशन शो में अरमान प्रथम
बिजनौर, धामपुर। निगार वेलफेयर सोसाइटी की ओर से आयोजित अपना स्टाइल अपना अंदाज सीजन-थ्री कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने धमाल मचाया।
एक फार्म हाउस में आयोजित कार्यक्रम में मेकअप शो में प्रिया वर्मा कांठ प्रथम, रूपम शर्मा धामपुर द्वितीय, अलका रानी धामपुर तृतीय स्थान पर रहीं। अमूल्य महेंद्रू दिल्ली को बेस्ट प्राइज दिया गया। छोटे बच्चों की दुल्हन मेकअप प्रतियोगिता में स्पर्श प्रथम, कार्तिक शर्मा द्वितीय, आहिल कुरैशी तृतीय स्थान पर रहे। फैशन शो में अरमान नजीबाबाद प्रथम ईशान खान द्वितीय, कपिल कुमार तृतीय स्थान पर रहे। स्पेशल प्राइस आमिर कुरैशी को दिया गया।
बुधवार देर शाम कार्यक्रम में सिंगिंग में अजय शर्मा नजीबाबाद प्रथम, ललित नहटौर दितीय, अनीश तृतीय स्थान पर रहे। ग्रुप डांस में फ्लू डांस एकेडमी रामपुर प्रथम रही। सोलो डांस में एकलव्य मेरठ प्रथम, मुन्ना नजीबाबाद द्वितीय, आदविक कारल रामपुर मिलक तृतीय स्थान पर रहे।
अतिथि डा. पंकज भारद्वाज, सीओ महावीर सिंह राजावत ने बच्चों की प्रस्तुतियों को सराहा। तहसीलदार चंद्रकांता, हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी डा. एन. पी. सिंह ने कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम में रजनी कालरा, आकांक्षा , रविंद्र सिंह, गुरदीप सिंह रोमी, सरदार सिंह सलूजा, अनीता,, शमा परवीन, सोनिका, सोनिका अग्रवाल, जावेद रहमान, सुहैल डिजाइनर, परमजीत कौर, अमनप्रीत कौर सिड़ाना, रविकुमार दीक्षित, डा. पीहु दीक्षित, आमिर निगार रहे। संचालन इरशाद धामपुरी ने किया। ग्रुप संरक्षक मो. शाकिर व डायरेक्टर आमिर निगार ने आभार व्यक्त किया।