फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी नारी कल्याण समिति ने मनाई होली

विज्ञापन
01ड्ड धामपुर के एमकेडी स्कूल में होली खेलते बच्चे। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
गांधी नारी कल्याण समिति ने मनाई होली
विज्ञापन

बिजनौर, धामपुर। गांधी नारी कल्याण समिति की ओर से बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस मौके पर महिलाओं ने होली का त्योहार भी मनाया। होली के गीत गाए और एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया। इस दौरान समिति ने तीन संस्थाओं की पदाधिकारियों को उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया। इन महिलाओं में इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर प्रीति विश्नोई, प्रतिभा शर्मा, पुष्पा रानी शामिल है। यह समाज में जरूरतमंदों की सेवा करने के लिए रचनात्मक कार्य करती रहती हैं। वहीं, एमकेडी और बचपन प्ले स्कूल में भी होली का त्योहार मनाया गया। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने जमकर होली खेली। रंग गुलाल उड़ाया। लाला केदारनाथ बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भी होली का त्योहार मनाया गया। प्रधानाचार्य आभावती, अलका, पूर्णिमा शर्मा, वैशाली, प्रेरणा, रेनू रानी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें