प्राथमिक स्कूल का किया सपोर्ट इन सुपर विजन
धामपुर। स्कूलों की शैक्षिक गुणवत्ता को उच्च बनने को केआरपी सदस्यों की ओर से स्कूलों का सपोर्ट इन सुपरविजन का अभियान शुरू हो गया है।
अभियान के तहत सोमवार को सदस्यों ने नहटौर विकास क्षेत्र के गांव भवानीपुर तरकौला के प्राथमिक विद्यालय का सपोर्ट इन सुपर विजन किया। इस दौरान केआरपी सदस्य शकील अहमद, अब्दुला सिद्दीकी ने स्कूल में अध्यापकों की जानकारी ली। सभी अध्यापक उपस्थित हैं। विद्यालय में 30 छात्र, छात्राएं पंजीकृत है। सभी अध्यापक प्रेरणा लक्ष्य, प्रेरणा सूची एवं प्रेरणा एप से अवगत हैं। सभी से तीनों मॉड्यूल आधारशिला, ध्यानाकर्षण एवं शिक्षण संग्रह पर चर्चा की गई। शिक्षण योजना पर भी चर्चा हुई। सभी अध्यापक दीक्षा एप पर पंजीकृत हैं।
दीक्षा एप का भी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। सभी को सुझाव दिया गया कि सभी अध्यापक, अभिभावकों को व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने का प्रयास करें। रीड एलोंग ऐप (बोलो एप) पर बच्चों को ज्यादा से ज्यादा जोड़ें और कहानी पढ़ने के लिए प्रेरित करें। इस मौके शिक्षक ज्योति सिंह, बबीता रानी रही।