फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर के विदुर प्रेरणा मॉडल को दूसरे जिलों में लागू करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। गांव की महिलाओं के हाथों तैयार स्थानीय उत्पाद अब बाजार में अपनी पहचान बना रहे हैं। बिजनौर के विदुर प्रेरणा स्वदेशी ब्रांड की इस पहल ने केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय का भी ध्यान खींचा है। स्किल मंथन वेबिनार में डीएम जसजीत कौर ने केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री जयंत चौधरी के समक्ष इस विदुर प्रेरणा मॉडल का प्रस्तुतीकरण किया। केंद्रीय मंत्री ने पहल की सराहना करते हुए इसे दूसरे जिलों में भी स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार लागू करने की संभावनाओं पर काम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वेबिनार में डीएम ने बताया कि विदुर प्रेरणा स्वदेशी ब्रांड के जरिए ग्रामीण महिलाओं को केवल उत्पाद बनाने तक सीमित नहीं रखा गया है, बल्कि उनके उत्पादों को ब्रांडिंग और बाजार उपलब्ध कराने की भी व्यवस्था की जा रही है। महिला स्वयं सहायता समूह उत्पाद निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इससे महिलाओं को गांव में ही उद्यमिता का अवसर मिल रहा है और उनकी आय बढ़ाने की दिशा में रास्ता तैयार हो रहा है। प्रस्तुतीकरण में स्थानीय उत्पादों को संगठित ब्रांड के तहत बाजार से जोड़ने की पूरी कार्यप्रणाली भी बताई गई। जिला प्रशासन की इस पहल को स्वदेशी की भावना को मजबूत करने और ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम कदम बताया गया।
केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने बिजनौर के इस नवाचार को दूसरे जनपदों तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने मंत्रालय स्तर से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए महिला नेतृत्व वाले स्थानीय उद्यमों को प्रोत्साहित करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें